रांची।
मुख्यमंत्री रघुवर दास का आधिकारिक फेसबुक एकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया है और उसमें ताबड़तोड़ पोर्न वीडियो डाल दिए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के एंटी हैकर्स ग्रुप ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसपर काबू पाया। तबतक हैकर सैकड़ों लोगों को वीडियो टैग कर चुके थे। मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक एकाउंट की मित्र सूची में वरीय अफसरों समेत सामाजिक संगठनों और मीडिया के वरीय लोग जुड़े हैं। घटना शाम लगभग साढ़े बजे की है। इसकी सूचना सबसे पहले सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार को मिली। आननफानन में पुलिस महकमा सक्रिय हुआ। फेसबुक एकाउंट से सारे पोर्न वीडियो हटाए गए।