
बहरागोड़ा: तारापद सारंगी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल परिसर में वनमहोत्सव आयोजित किये गए. इस कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स यूनिट के सदस्यों ने किया. कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य डॉ.एस.के.पाण्डेय ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा की पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण की ज़रुरत है पेड़ पौधे हमारे जीवन के अंग हैं. उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों से कहा की वे लोग अपने घरों एवं मोहल्ले में भी वृक्षारोपण करें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें. वन विभाग द्वारा विद्यालय को पौधे उपलब्ध कराये गए थे. कार्यक्रम का सञ्चालन एवं धन्यवाद् ज्ञापन स्काउट्स प्रशिक्षक सौमित्र पालित ने किया. इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों के उत्साह-वर्धन के लिए विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.



