Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पुणे-आईएसएल-4 : मिकु के 2 गोल, बेंगलुरू ने पुणे को 3-1 से हराया
Top Stories

पुणे-आईएसएल-4 : मिकु के 2 गोल, बेंगलुरू ने पुणे को 3-1 से हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 14, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
पुणे । बेंगलुरू एफसी ने 56वें मिनट के बाद से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही मेजबान एफसी पुणे सिटी को गुरूवार को 3-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहली बार आईएसएल में खेल रही बेंगलुरू की टीम के लिए उसके वेनेजुएलियाई स्ट्राइकर मिकु ने दो और कप्तान सुनील छत्री ने एक गोल किए। मिकु द्वारा 64वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बेंगलुरू ने पहले तो बराबरी की और फिर 78वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त ले ही। छेत्री ने अंतिम मिनट मे एक और गोल करते हुए अपनी टीम के लिए पूरे तीन अंक सुनिश्चित कर दिए।
पुणे के खिलाड़ी बलजीत सिंह साहनी को 56वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया और वह मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। यहां तक मेजबान टीम खेल पर हावी थी। उसने अपना गोल 35वें मिनट में कर दिया था और इस अंतर को बरकरार भी रखा था लेकिन साहनी का बाहर जाना मानो उसके खराब दौर की शुरुआत बन गई।
आदिल खान द्वारा एक बेहतरीन फ्लाइंग हेडर के जरिए बढ़त लेने वाली पुणे की टीम 14 मिनट में दो गोल खाते हुए बैकफुट पर आ गई। इसके बाद बेंगलुरू ने इस अंतर को बरकरार रखा और 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। पुणे की टीम अब भी चौथे स्थान पर कायम है।
बहरहाल, पहले हाफ का एक बड़ा हिस्सा नीरस जाने के बाद आदिल ने 35वें मिनट में इस्साक वैन्मालसावामा ने एक बेहतरीन क्रास पर हेडर के जरिए गोल करते हुए पुणे को आगे कर दिया। यह गोल बेगलुरू के डिफेंडरों की नाकामी का कहानी बयां करता है।
इस्साक को हालांकि टखने में चोट के कारण बाद में मैदान से बाहर जाना पड़ा लेकिन इसके बावजूद मेजबान टीम ने ताकतवर मानी जा रही बेंगलुरू एफसी पर अपना दबाव बनाए रखा। इस्साक के स्थान पर कीन लेविस ने मैदान का रुख किया।
इससे ठीक, पहले बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री को 28वें मिनट में हैंडबॉल मुद्दे पर रेफरी के साथ बहस करने पर पीला कार्ड दिखाया गया था। पहले हाफ के इंजुरी टाइम में साहनी को भी पीला कार्ड दिखाया गया था।
आगे के खेल के लिए छेत्री को सावधान रहना था और वह पूरी सावधानी से 51वें मिनट में बाईं ओर से पुणे के बॉक्स एरिया में घुसे और एक जोरदार शॉट गोलपोस्ट की ओर लगाया लेकिन गोलकीपर विशाल कैथ सावधान थे और उन्होंने भारतीय कप्तान का यह प्रयास नाकाम कर दिया।
52वें मिनट में कैथ के सराहनीय प्रयास की वजह से पुणे के लिए एक और मौका बना। बेंगलुरू का क्रास रोकने के बाद उन्होने गेंद मैदान में थ्रो की, जिसे एमिलियानो एल्फारो ने लपका। एल्फारो ने बिना देरी किए गेंद डिएगो कार्लोस को सौंपी लेकिन वह गेंद को बार के ऊपर मार बैठे।
इसके चार मिनट बाद ही साहनी को एक और पीला कार्ड दिखाया गया। साहनी को मैदान से बाहर जाना पड़ा और अब पुणे की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में थी। बेंगलुरू को इसी का फायदा उठाना था। 63वें मिनट में बेंगलुरू ने एक अहम बदलाव किया। एरिक पार्टालू के स्थान पर इडु गार्सिया को मैदान में उतारा गया।
इडु ने एक मिनट के अंदर ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और मिकु को को एक बेहतरीन पास दिया, जिसे गोल में बदलकर उन्होंने अपनी टीम को बराबरी दिला दी। इडु ने छेत्री के लिए मौका बनाया था लेकिन छेत्री ने उन्हें गेंद वापस कर दी थी।
68वें मिनट में पुणे के आसिक कुरुनियन को पीला कार्ड दिखाया गया। कोच पोपोविक ने 71वें मिनट में एल्फारो को बाहर करते हुए डामिर गेरिक को अंदर बुलाया। हालांकि इसका फायदा उन्हें नहीं हुआ क्योंकि पांच मैचों में पांच गोल कर चुके मिकु ने 78वें मिनट में एक और गोल करते हुए बेंगलुरू को 2-1 से आगे कर दिया।
मिकु ने दिमागी चपलता दिखाते हुए यह गोल किया। उदांता ने बॉक्स में गेंद इडु के लिए खेली थी। इडु ने गेंद मिकु के हवाले की। मिकु ने शॉट खेला लेकिन वह रोक दिया गया।  बेंगलुरू ने विरोध करते हुए हैंड बॉल की अपील की लेकिन तभी मिकु ने दिमागी चपलता दिखाते हुए गेंद पर नियंत्रण किया और उसे बाएं पैर से गोलपोस्ट में डाल दिया।
दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में कप्तान छेत्री ने भी अपना खाता खोला और बेंगलुरू को 3-1 से आगे कर दिया। छेत्री ने यह गोल टोनी डोवाल के सहयोग से किया। गुरतेज सिंह ने गेंद रोकने की भरपूर कोशिश लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस तरह शुरुआती 64 मिनट तक आगे चल रही मेजबान टीम को एक बेहद निराशाजनक हार मिली।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.