
पाकुड़ ।22जुलाई

एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने पाकुड़िया थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है। उनपर कई आरोप लगे हैं। एसपी ने बताया कि थानेदार बिना किसी सूचना के थाना से दो दिनों से गायब है। पुलिस निरीक्षक एसएस तिवारी ने इस मामले की जांच की तो सही पाया। पुलिस निरीक्षक दो दिन पाकुड़िया थाना भी गए लेकिन थाना प्रभारी का कोई अता-पता नहीं है। एसपी ने बताया कि बार-बार निर्देश के बाद भी नदी से बालू उठा रहे पोकलेन को जब्त नहीं किया गया। एक स्थानीय पत्रकार पर हुए हमले में शामिल अपराधियों की धर-पकड़ में सुस्ती बरती जा रही थी। एसपी ने बताया कि पाकुड़िया थाना में कई मामले लंबित पड़े हैं। निर्देश के बाद भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

