पलामु।
पांकी विधायक विदेश सिंह का ह्रदय गति रुक जाने से हुआ निधन। रात करीब 1.30 बजे सीने में दर्द व बेचैनी के कारण सदर अस्पताल ले जाया गया । जहाँ चिकत्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे स्थानीय बेलवाटिका स्थित अपने आवास में थे । उनके दो पुत्र है । लगातार तीन बार से ज़िले के पांकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है । 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
