पटना -बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए ने पटना में प्रतिरोध मार्च निकला | मार्च आज सुबह जेपी गोलंबर से डाक बंगला चौराहे तक निकला गया है | मार्च में बीजेपी ,लोजपा रालोसपा और हम के नेताओं और कार्यकर्ताऔ ने हिस्सा लिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | मार्च में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की और से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है | मार्च में शामिल नेता प्रतिपझप्रेम कुमार सहित कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्त्ता भी शामिल है | पुलिस ने कार्यकर्त्ताऔ को जेपी गोलंबर के पास रोका तो कार्यकर्त्ता उग्र हो गई और पुलिस बल से उनकी नोक झोक हो गई | उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर केनन का भी इस्तेमाल
करना पड़ा है | मार्च में शामिल एनडीए कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाई गई बेरिकेडिंग को तोडकर प्रतिबंधित झेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे | मना करने के बावजूद कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से भिड़ गए |


