Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना-नहीं रहे जहानाबाद के जनप्रिय विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव
Top Stories

पटना-नहीं रहे जहानाबाद के जनप्रिय विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 25, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मंगलवार को शाम 4: 40 बजे ली अंतिम सांस
कोमा की स्थिति में ही हुई पटना के पारस हॉस्पीटल में मौत
एक बार मंत्री, दो बार विधायक और एक टर्म रह चुके थे एमएलसी

पटना।

स्वच्छ और इमानदार छवि के माने जाने वाले जहानाबाद के जनप्रिय और मृदुभाषी विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव का मंगलवार को 67 वर्ष की उम्र में पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को सुबह ब्रेन हेमरेज के बाद मुर्छित अवस्था में उन्हें पारस अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां कोमा की स्थिति में उन्होंने मंगलवार की शाम अंतिम सांस ली। अस्पताल के एक वरीय चिकित्सक के अनुसार उनका ब्रेन हेमरेज इतना घातक था कि उन्हें बचाने के लिए उनके दिमाग में जमा खून के थक्कों को पेशाब के रास्ते निकालने की भी कोशिश की गई। स्वभाव के धनी मुन्द्रिका सिंह यादव वर्तमान में जहानाबाद से राजद के विधायक थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में रालोसपा के प्रवीण कुमार को 30321 मतों से हराकर उन्होंने इस सीट पर कब्जा किया था। इसके पूर्व इन्होंने 1995 में भी कांग्रेस के सैयद असगर हुसैन को 22268 मतो से पराजित कर जनता दल के लिए यह सीट जीती थी। मूल रुप से अरवल जिला के करपी थाना अंतर्गत बेलदारी बिगहा (वंशी-सोनभद्र) के निवासी मुन्द्रिका सिंह यादव सर्वप्रथम 1990 में जनता दल के टिकट पर कुर्था (तब जहानाबाद जिला) से विधायक चुन गए थे। तब उन्होंने इंडियन पिपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) के दिग्गज नेता तिलेश्वर कौशिक को पटखनी दी थी। 1990 में बनी लालू सरकार में मुन्द्रिका सिंह यादव बिहार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाए गए थे, तब इन्होंने जहानाबाद सदर अस्पताल का नामकरण शहीद जगदेव प्रसाद के नाम पर करा इस अस्पताल का काया-कल्प कराया था। वे लगभग हर वर्ष जगदेव प्रसाद की जयंती पर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचकर जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रहे। मुन्द्रिका सिंह यादव वर्ष 2004 से 2010 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य सह आवास समिति के सभापति भी रहे। सोमवार को रात्री 7:40 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन के साथ पारस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके हालत के बारे में जानकारी भी ली थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को विधायक के इलाज के लिए उनके परिजनों द्वारा जमा कराए गए रुपयों को उनके परिजनों को वापस कर देने और इलाज पर हो रहे खर्च का भुगतान सरकार की ओर से करने का आदेश प्रधान सचिव को दिया था। इसके बाद चिकित्सकों से नकारात्मक और उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने की बात सुनकर मुख्यमंत्री भी मायूसी के साथ लौट गए जबकि इसके पूर्व सोमवार को ही दोपहर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव विधायक भोला यादव, सांसद जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व मंत्री आलोक मेहता शिवचंद्र राम, तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन,भाई अरुण कुमार केडी यादव, सत्येंद्र पासवान, डॉ कुमार राहुल सिंह, सतीश गुप्ता, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव एव जहानाबाद के पूर्व विधायक डॉ मुनीलाल यादवं युवा राजद नेता शशि रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव सहित कई राजद नेता सहित कई दलों के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनके हालत की जानकारी ली थी। देर शाम शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और पूर्व मंत्री व बेलागंज के राजद विधायक डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव भी अस्पताल पहुंचकर मुन्द्रिका सिंह यादव के हालात की जानकारी ली थी। ये दोनों नेता काफी देर तक अस्पताल में रहे। वहीं मंगलवार को भी केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, जहानाबाद के पूर्व सांसद डा. जगदीश शर्मा उनके पुत्र व घोषी के पूर्व विधायक राहुल कुमार व पूर्व एमएलसी विशुनदेव राय सहित कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर उनके हालत की जानकारी ली थी। लालू प्रसाद तो सोमवार को दोपहर अस्पताल से लौटने के बाद लगातार अस्पताल प्रबंधन से उनकी स्थिति के बारे में फोन पर जानकारी लेते रहे। जहानाबाद के कई राजद नेता सोमवार से ही अस्पताल में डटे रहे। मंगलवार की शाम 4: 40 बजे पारस अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी मौत की घोषणा कर दी। स्व. मुन्द्रिका यादव अपने पीछे चार पुत्रों के साथ भरा-पूरा परिवार छोड गए हैं। उनके बडे पुत्र उदय पटना हाइकोर्ट में अधिवक्ता है जबकि दूसरे पुत्र सुदय कुमार राजद से जुडे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.