
पटना । दानापुर जंक्शन से जी.आर.पी दानापुर के द्वारा भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।जिसमें आठ पीस पिस्टन नाइन मम ,सोलह पीस मैगज़ीन, और पच्चास पिस गोली बरामद हुआ।ये हथियार दानापुर इंटर सिटी एक्सप्रेस से काले रंग की बैग में महिला बोगी में बरामद हुआ।जी.आर.पी के थाना अध्य्क्ष ए. के चंदा के द्वारा बताया गया कि हम लोग होली अथवा महिला दिवस के मौके पर हर जगह हर ट्रेन में तलाशी अभियान चला रहा था कि दानापुर इंटर सिटी एक्सप्रेस में महिला बोगी में एक काले रंग का लवारिस बैग मिला जिसको चेक करने पर ये हथियार बरामद हुआ।ये प्रशासन की सफलता लेकिन ये बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर ट्रेन में इतनी भारी मात्रा में हथियार कैसे पहुंचा।एक तरफ प्रशासन अपनी सफलता के लिए अपनी पीठ थप -थपा रही वही एक तरफ उनकी नाकामी भी साफ दिखता है क्या इस हथियार से किसी बड़ी घटना अंजाम देना था?आखिर जो अपराधी इसको लेकर किसी को देने या किसी बड़ी घटना अंजाम देने जाता है वो प्रशासन की नज़र से कैसे बच निकला।क्यों नही सभी जंक्शन पर जांच मशीन लगता है अगर जांच मशीने होती है तो इतनी बड़ी मात्रा में हथियार कैसे ट्रेन में आ जाती है।ये बहुत सोचनीय है।


