पंचकुला : दुष्कर्म के आरोपी बाबा राम रहीम को सीबीआई के विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. 28 अगस्त को उसे सजा सुनायी जायेगी. तब तक गुरू राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया है. राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद उनके समर्थको उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब में दो रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया है. साथ मीडिया को भी निशाना बनाया जा रहा है. पुलिस ने पथराव के बाद हवा में फायरिंग की है.
बताया जा रहा है कि सेना के पश्चिमी कमान में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को रखा जायेगा. यह इलाका आर्मी का है, जो कोर्टरूम से मात्र पांच मिनट की दूरी पर है. इसके बाद रात के अंधेरे में डेरा प्रमुख को अंबाला जेल शिफ्ट किया जायेगा. अभी सेना और डीजीपी के बीच बातचीत चल रही है.अब कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती राम रहीम के समर्थकों से निपटना है. सरकार ने आर्मी को अलर्ट में रखा है. पंचकुला से सारे समर्थकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सुनवाई के वक्त कोर्ट रूम के अंदर सिर्फ आरोपी, वकील और पुलिस अधिकारी मौजूद थे. 15 साल पुराने इस मामले में फैसले के मद्देनजर हरियाणा को हाइ अलर्ट में रखा गया था.
इस बीच मीडिया के साथ मारपीट की खबर आ रही है. कैमरामेन के साथ बदसलूकी की गयी है. वहीं ओबी वैन पर भी आग के हवाले कर दिया है. उधर पंजाब के रेलवे स्टेशन में आगजनी की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने समर्थकों को निकालने के लिए सेना की गाड़ियों को मूव करना शुरू कर दिया है. पूरे पंचकुला को खाली कराने के लिए समर्थकों पर आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं. पुलिस की सारी गाड़िया जिमखाना ग्राउंड की ओर जा रही है. हाइवे को पूरी तरह से पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस का ऑपरेशन क्रेकडाउन शुरू हो चुका है.
पंजाब-हरियाणा में राम रहीम के समर्थकों का बवाल, आगजनी, पथराव, दो लोगों की मौत
4,15 : पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े,लाठी चार्ज
4.11 : पंचकूला में दो लोगों के मरने की खबर
4.06 : 100 से अधिक गाड़ियां फूंकी गयीं. टाइम्स नाउ का ओबी वैन फूंका गया
4.03 : भीड़ ने दफ्तरों के बाहर लगी गाड़ियों को फूंका
4.01 : पंजाब-हरियाण में समर्थकों का बवाल
4.00 : उत्तराखंड और दिल्ली में हाई अलर्ट
3.58 : शिमला हाइवे पर भीड़ ने कई गाड़ियां तोड़ीं
3.51 : पंजाब के कई भटिंडा, फिरोजपुर और मनसा में कर्फ्यू में लगा दिया गया है.
3.48 : गुरमीत राम रहीम रेप के आरोप में दोषी करार. समर्थक भड़के, पंजाब में दो रेलवे स्टेशन आग के हवाले, मीडिया का ओवी वैन फूंका, पुलिस पर पथराव, पुलिस ने हवाई फायरिंग की.
2:27PM : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शांति बनाये रखें, जो भी फैसला आयेगा. उससे निपटने के लिए हम तैयार हैं. उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की.
12:44PM: सीबीआई कोर्ट का फैसला दोपहर ढाई बजे आएगा लेकिन उससे पहले हाई कोर्ट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सख्त हिदायत दे डाली है. हाई कोर्ट ने कहा है कि जरूरत पड़े तो हथियारों का इस्तेमाल करने से भी सुरक्षाबल न झिझकें. हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर कोई नेता मामले में दखल देने की कोशिश करता है तो उसपर एफआईआर दर्ज की जा सकती है.
12:41 PM : हरियाणा के आईजी केके राव ने बताया कि पंचकूला में हेलिकॉप्टर के साथ-साथ ड्रोन की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है.
11:58AM : पंचकुला में निगरानी रखने के लिए आर्मी की हेलीकॉप्टर तैनात
11:14PM: पिछले चार दिनों से पंचकूला में मौजूद डेरा समर्थकों को बाहर निकालने के लिए हरियाणा पुलिस ने केंद्रीय बलों के साथ मिल कर रात भर अभियान चलाया लेकिन समर्थक टस से मस नहीं हुए. सुरक्षा बलों को स्थिति संभालने में काफी दिक्कतें पेश आ रहीं हैं क्योकि समर्थकों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से यहां आए हैं और अदालत का फैसला आने से पहले यहां से हिलेंगे नहीं.
10:20AM : गुरमीत राम रहीम का काफिला गुजरते वक्त उनके समर्थक बेहोश हो गये, उन्हें रोकने के लिए समर्थक जमीन पर लेट गये थे.
10:16AM : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में अदालत का फैसला आने से कई घंटे पहले से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के पास दुकानें, एटीएम, सिनेमा हॉल और पेट्रोल पंप बंद हैं. विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगाकर सुरक्षा कर्मी कडी नजर रखे हुए हैं. हरियाणा के सिरसा में डेरा मुख्यालय की ओर किसी वाहन को जाने नहीं दिया जा रहा है.
10:15AM : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आज सुबह पंचकूला के लिए रवाना हुए जहां वह बलात्कार के एक मुकदमे में शहर की सीबीआई अदालत के समक्ष पेश होंगे. चंडीगढ से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेरा मुख्यालय से कडी सुरक्षा के बीच 50 वर्षीय पंथ प्रमुख सुबह नौ बजे पंचकूला के लिए रवाना हुए.
सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह बताया, ‘ ‘वह सिरसा से सडक मार्ग से रवाना हुए. गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को ‘जेड ‘ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद वह निजी सुरक्षाकर्मी भी रखते हैं.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा प्रमुख को पंचकूला की सीबीआई अदालत पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगेगा.
9:15AM: डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर 2002 में यौन उत्पीडन का मामला दर्ज किया था. राम रहीम सिंह द्वारा कथित तौर पर दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न को लेकर अनाम चिट्ठियों के सामने आने के बाद अदालत ने यह निर्देश दिया था.
8:56AM: चंडीगढ पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में घुसने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों समेत डेरा के करीब 1.5 लाख अनुयायी पंचकूला में एकत्र हुए हैं.
8:54AM : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बलात्कार के एक मामले में आज अदालत का फैसला आने से पहले, सिरसा में सेना बुला ली गई है और सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है. पंथ के मुख्यालय के बाहर वरिष्ठ पुलिस कर्मियों ने एक फ्लैग मार्च भी किया.पंचकूला में सीबीआई की अदालत में आज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के मामले में फैसला सुनाया जाएगा. वह स्वयं अदालत में उपस्थित होंगे.
8:50AM :डेरा प्रमुख पर आने वाले फैसले को लेकर पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया
8:48AM: सड़क के रास्ते ही सीबीआई कोर्ट जाएंगे राम रहीम. उनके साथ 800 गाड़ियों का काफिला होने की खबर. सिरसा से पंचकूला के बीच है 250 किमी की दूरी
8:11PM: पंचकुला होर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कोर्ट के बाहर समर्थकों का भीड़ जुटना शुरू
8:03 AM: गुड़गांव और फरीदाबाद में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप
8:02AM : कानून व्यवस्था के हालात को देखते हुए 74 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है



