नारियल बताएगा आपका ब्लड ग्रुप

85
AD POST

बीजेएनएन व्यूरों, रायपुर 27 फरवरी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में ऐग्रिकल्चर डिपार्टमेंट के बी. डी. गुहा ने
नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी इंसान
को छुए बिना महज 10 सेकंड में उसका ब्लड ग्रुप बता देते हैं।

AD POST

गुहा का दावा है कि वह इस तकनीक से भरा और खाली सिलिंडर,अंडरग्राउंड पानी
और सुरंगों की भी पहचान कर सकते हैं। गुहा बताते हैं कि वह नारियल से 5
ब्लड ग्रुप- ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव, बी पॉजिटिव, ओ पॉजिटिव और ओ निगेटिव
की पहचान सकते हैं, बाकी तीन के लिए रिसर्च जारी है। उनके तीनों बच्चे भी
इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी भी अब इस आर्ट में
एक्सपर्ट हो गई हैं।

गुहा बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति के सिर से थोड़ा ऊपर हथेली में नारियल
लें। थोड़ी देर में नारियल अलग दिशा में मुड़ जाता है। जिस जगह अंडरग्राउंड
पानी या उसकी पाइपलाइन हो, वहां नारियल सही नतीजे नहीं बताता। ए पॉजिटिव
ब्लड ग्रुप होने पर नारियल 45 डिग्री की पोजिशन लेता है। एबी पॉजिटिव में
45 से 55 डिग्री, बी पॉजिटिव में 60 डिग्री, ओ पॉजिटिव में 90 और ओ
नेगेटिव में 180 डिग्री की पोजिशन ले लेता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More