नई दिल्ली-
संघ लोक सेवा आयोग, दिनांक 18.12.2015 से 23.12.2015 तक23 केन्द्रों पर सिविल सेवा(मुख्य) परीक्षा, 2015 का आयोजन करेगा। आयोग ने ई – प्रवेश पत्रों को अपनी वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा स्थल पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये अपने ई – प्रवेश पत्र के प्रिंटआउट को प्रस्तुत करना होगा। यदि ई – प्रवेश पत्र पर फोटोग्राफ स्पष्ट अथवा मौजूद नहीं है तब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक सत्र के लिये समरूप फोटोग्राफ तथा पहचान सम्बंधी प्रमाण जैसे वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि के साथ परीक्षा स्थल पर आएं। इस परीक्षा के लिये आयोग द्वारा कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
किसी भी प्रकार की विसंगति के मामले में, उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग के सुविधा केंद्र पर दूरभाष संख्या 011-23381125, 011-23098543 और 011-23385271 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


