
विकास तिवारी

नई दिल्ली।
चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुआ एयरफोर्स का विमान एएन-32 शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते हुए लापता हो गया। अनुमान है कि विमान अरब सागर पर घुमड रहे मानसूनी बादलों की चपेट में आ गया। सूत्रों का कहना है किविमान अचानक बाई ओर घूमा व नीचे आने लगा।सुबह 9 बजे से लापता इस विमान में 29 लोग सवार थे। एयर फोर्स, नेवी और कोस्ट गार्ड का सर्च ऑपरेशन जारी है। रक्षा मंत्री के अधिकारियोंने यह बात कही। विमान के चालकदल में छह सदस्य हैं।अधिकारियों ने कहा कि विमान में वायुसेना के जवान सवार थे। भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी में एएन-32 विमान की खोज और राहत कार्य शुरू किया जा चुका है। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस खोज तथा राहत अभियान में पी-8 निगरानी विमान, एक डोर्नियर और चार जहाज जुटे हुए हैं और अन्य सहायता भी दी जा रही है। विमान से आखिरी संपर्क सुबह 8:46 का है, जबकि रडार पर उसकी आखिरी लोकेशन 9:00 बजे की है। यह आम्र्ड फोर्सेज का लिए वीकली फ्लाइट है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि एएन-32 विमान ने चेन्नई के तंबारम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी और उसके साथ अंतिम संपर्क उड़ान से 16 मिनट बाद हुआ था। विमान दोबारा ईंधन भरे बिना चार घंटे तक उड़ सकता है।