Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » नई दिल्ली-वर्ल्ड टी-20 के अहम मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को रोमांचक मुक़ाबले में 1 रन से हरा दिया।
Top Stories

नई दिल्ली-वर्ल्ड टी-20 के अहम मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को रोमांचक मुक़ाबले में 1 रन से हरा दिया।

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 23, 2016No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्र्ली- टी-20 के अहम मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को रोमांचक मुक़ाबले में 1 रन से हरा दिया। जडेजा और अश्विन की फिरकी ने टीम इंडिया की सेमीफ़ाइनल में जाने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा। अश्विन को मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। लेकिन मैच के असली हीरो रहे हार्दिक पांड्या।

बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस बांग्लादेश ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत करते हुए बैंगलोर की धीमी पिच पर पहले 6 ओवर में 42 रन बनाए।

पॉवर प्ले की आख़िरी गेंद पर रोहित शर्मा के तौर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा जब मुस्तफ़िज़ुर की गेंद पर रोहित 18 रन बनाकर आउट हो गए। तुरंत ही बाद शिखर धवन को अनुभवी शाक़िब-अल-हसन ने विकेट के सामने LBW आउट कर दिया। धवन ने 22 गेंदो पर 23 रन बनाए।

बांग्लादेशी गेंदबाज़ों का फ़िल्डर्स ज़बर्दस्त साथ दे रहे थे, यही वजह थी कि फिरकी की मददगार पिच पर तेज़ी से रन नहीं आ रहे थे। हालांकि सुरेश रैना और इन फ़ॉर्म विराट कोहली भारत के लिए अच्छा प्लेटफ़ॉर्म सेट करने की कोशिश में थे।

रैना और कोहली दोनों ही रंग में आ चुके थे, यहां से लग रहा था कि भारत एक बड़ा स्कोर बना सकता है। लेकिन ऑफ़ स्पिनर शुवागता होम ने विराट कोहली को बोल्ड कर बांग्लादेश को मैच में वापस ला दिया था। कोहली ने 24 गेंदो पर 24 रन बनाए।

अब तक फ़्लॉप रहे रैना बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर थे, 2 छक्कों के साथ रैना ने स्कोर बोर्ड को भी तेज़ी से बढ़ाते जा रहे थे। और उनका साथ देने आए हार्दिक पांड्या भी अपनी भूमिका समझते हुए कुछ अच्छे शॉट्स लगा रहे थे।

लेकिन अल आमिन हुसैन ने दो लगातार गेंदो पर रैना और पांड्या को पैवेलियन का रास्ता दिखाते हुए बांग्लादेश को मैच में वापस ला दिया था। रैना ने 23 गेंदो पर 30 रन बनाए, जबकि पांड्या 7 गेंदो पर 15 रन बनाकर आउट हुए।

अब क्रीज़ पर थे युवराज और धोनी, इससे पहले कि युवराज की नज़र जम पाती महमूदुल्लाह ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। नतीजा ये हुआ कि भारत बांग्लादेश के सामने 147 रनों का ही लक्ष्य रख पाया।

146 रनों को डिफ़ेंड करते हुए भारत ने शुरुआत तो अच्छी की, जब अश्विन ने मिथुन को बाउंड्री लाइन पर पांड्या के हाथों कैच आउट करा दिया। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया पर कम रनों को रक्षा करने का दबाव साफ़ दिख रहा था।

तमीम इक्बाल का आसान सा कैच जसप्रीत बुमराह ने छोड़ दिया, जिन्होंने इसका फ़ायदा उठाते हुए तमीम इक्बाल ने 35 रन बना डाले। जडेजा ने तमीम इक्बाल को स्टंप्ड आउट करा दिया। बांग्लादेशी बल्लेबाज़ धीरे धीरे मैच भारत की गिरफ़्त से बाहर ले जा रहे थे।

अश्विन और जडेजा ने महत्वपूर्ण लम्हों में विकेट झटकते हुए भारत की उम्मीदों को ज़िंदा तो रखा, लेकिन सौम्य सरकार और महमूदुल्लाह बांग्लादेश को जीत के क़रीब ले जा रहे थे। बैंगलोर में बैठे हज़ारों दर्शक और अरबों भारतीय क्रिकेट फ़ैंस अब दुआ कर रहे थे। फ़ैंस की दुआओं का ही शायद असर था कि नेहरा ने सौम्य सरकार को 21 रनों पर कैच आउट करा दिया और भारत को एक उम्मीद की किरण नज़र आई।

आख़िरी 12 गेंदो पर बांग्लादेश को 17 रनों की ज़रूरत थी, जो किसी भी बैटिंग टीम के लिए आसान माना जाता है। 18वां ओवर धोनी ने युवा बुमराह को दिया। क्रिज़ पर अनुभवी मुशफ़िकुर और महमूदुल्लाह की जोड़ी थी, बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 6 रन दिए।

अब बांग्लादेश को जीत के लिए 6 गेंदो में 11 रनों की दरकार थी, और 4 विकेट हाथ में थे। जीत किसी की भी हो सकती थी, धोनी ने आख़िरी ओवर हार्दिक पांड्या को दिया। पहली गेंद पर पांड्या ने सिर्फ 1 रन दिए लेकिन अगली दोनों गेंदो पर मुशफ़िकुर ने चौका जड़ते हुए बांग्लादेश को जीत के दरवाज़े पर ला खड़ा किया।

चौथी गेंद पर पांड्या ने मुशफ़िकुर को आउट कर दिया। अह बांग्लादेश को 2 गेंदो पर 2 रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह छक्का मारने की कोशिश में आउट हो गए। अब 1 गेंद पर 2 रनों की दरकार रह गई थी। आख़िरी गेंद पर पांड्या ने कोई रन नहीं दिया और बाइ की कोशिश में बांग्लादेश ने अपना विकेट गंवा दिया और भारत ने 1 रन से मैच जीत लिया।

स्कोर कार्ड

भारत 146/7 (रैना 30, मुस्तफ़िज़ुर 2/34)

बांग्लादेश 145/9 (तमीम 35, अश्विन 2/20)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में “दिव्य रत्न” को मिला प्रथम पुरस्कार

December 13, 2025

Jamshedpur News:जमशेदपुर में साहित्य, पर्यावरण और विचारों का महोत्सव,21–22 दिसंबर को होगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025

December 13, 2025

Jamshedpur News:युद्धस्तर पर तैयारी , 14 दिसंबर की रात तक पूरा होगा मिशन, कोल्हान के पहले ‘Gen-Z डाकघर’ को दिया जा रहा अंतिम रूप

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.