नई दिल्ली।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन शान बाबू उर्फ बुद्धेश्वर मुखी की नृशंस हत्या किए जाने पर कड़ा प्रतिरोध जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ लूंज- पुंज प्रशासनिक व्यवस्था का आरोप लगाया है , मुख्यमंत्री रघुवर दास झूठा आंकड़ा देकर प्रधानमंत्री के मुख से अपनी तारीफ करवा रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में आए दिन हत्या- लूट -चोरी- डकैती की घटना घट रही है अपराधियों , चोरों , लुटेरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत जनता ने दिया परंतु सबसे कमजोर शासन देखने को मिल रहा है अगर सरकार नहीं चेती तो जनता को बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ करना होगा, यह सरकार जनहित में कदम उठाने में सुस्त साबित हो गई है , शान बाबू के हत्या में शामिल सभी अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का कार्य सरकार करें



