
धनबाद । शहर के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के लिए, उनके अभिभावक सह बडे चाचा व राज्य के पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह ने झरिया से बीजेपी एमएलए संजीव सिंह को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है।
देर रात पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत करते उन्होंने यह आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को बराबर का जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले ही नीरज सरकारी सुरक्षा देने से जिला प्रशासन ने इंकार कर दिया था।
बच्चा सिंह, सूरजदेव सिंह के पांच भाइयों मे दूसरे नंबर पर है। इनकी अपनी संतान नहीं है। इन्होंने अपने से छोटे भाई राजन सिंह के बेटे नीरज सिंह को गोद ले रखा है। वहीं आरोपी संजीव सिंह सूरजदेव सिंह के मझले बेटे हैं।

हाल में नीरज व उनके समर्थकों पर संजीव के करीबी रंजय सिंह कि हत्या का आरोप लगा था। दोनों चचरे भाइयों के बीच सूरज देव सिंह की विरासत को लेकर लंबे से विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे खिलाफ पिछले विधान चुनाव में झरिया सीट लड चुके है।
राज्य में कानून व्यवस्था चौपट
राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सूबे के भू – राजस्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने राज्य के कानून व्यवस्था की स्थिति को दयनीय बताया । उन्होंने नीरज सिंह हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग की है।
वहीं देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बोकारो क्षेत्र के डीआईजी साकेत सिंह ने हर हाल में दोषी को पकडने की बात कही है। उन्होंने हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में बताया कि हत्यारों कारबाइन से वारदात को अंजाम दिया है।
इस से पहले नीरज सिंह समेत चार की हत्या उस कर दी गई जब वे झरिया में एक कार्यक्रम हिस्सा लेकर सरायढेला में अपने अावास रघुकुल जा रहे थे। तभी स्टील गेट के पास स्पीड ब्रेकर पर गाडी के धीमा होते ही अपराधियों ने इनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चला कर दी। इससे नीरज सिंह समेत बॉडीगार्ड, ड्राइवर और उनके पीए अशोक यादव की भी मौत हो गई है।
Comments are closed.