
धनबाद: पर्व त्यौहार के मौके पर अवैध व नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अहले सुबह नकली शराब कारखाना पर पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रैंड के 80 पेटी शराब, चार ड्रम स्प्रिट बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई.गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पूर्वी टुंडी ब्लॉक के विश्वाडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट व तैयार करने की सामग्री बरामद की है. इस अवैध कारखाने से लगभग 80 पेटी शराब, चार ड्रम स्प्रिट जब्त किया है. साथ ही सील करने के लिए पैकेजिंग मटेरियल भी बरामद किया गया है. इस दौरान 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यहां से दो वैन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है



