धनबाद ।
देशभर में भाई बहन के स्नेह और प्यार का त्यौहार रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया. वैसे तो इस दिन सभी बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधी और भाई ने उन्हें सुरक्षा का वचन दिया.
लेकिन इसी बिच धनबाद की रहने वाली एक 103 वर्षीय महिला ने देश के प्रधान्मंत्रो नरेंद्र मोदी ने राखी बाँधा. राखी बंधाकर प्रधानमंत्री ने शरबती देवी को हाथ जोड़कर उनका आशीष लिया.
शरबती देवी ने 50 साल पहले अपने भाई को खो दिया था, जिसके बाद इस बार उनके बेटे ने पीएम को चिट्ठी लिखकर इस बात की गुजारिस की थी की प्रधानमंत्री मोदी उनके माँ के हाथो राखी बंधवाना स्वीकार करे.
जिसके बाद इसकी स्वीकृति मिली और धनबाद बैंक मोड़ होटल वीआईपी कोम्प्लेक्स की रहने वाली शरबती देवी निकल पड़ी देश के प्रधानमंत्री के कलाई पर अपने प्यार से भरी राखी बाँधने.शरबती देवी के राखी बाँधने की खबर पीएमओ द्वारा जारी किये जाने के बाद उनके परिजन काफी उत्साहित है और इसे एतिहासिक पल बता रहे है


