
धनबाद।


जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के टुंडी रोड स्थित न्यू कॉलोनी में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां दो मासूम के साथ उनकी मां की सोते हुए में गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। हत्या का शक उनके पिता के उपर है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका अनु देवी के ससुर राजेन्द्र दसौंधी के अनुसार छोटे पोते का आभास का जन्म दिन का पार्टी घर मे चल रहा थाष जिसकी वजह से लोग देर रात दो बजे तक जगे थे। उस समय तक सब कुछ ठीक था। सुबह जब बहु का कमरा बाहर से बंद था तो उन्होंने लोगों बुला कर ताला तोड़ कर देख तो सभी के रूह कांप गए। सामने बिस्तर बहु और दो मासूम पोते के शव पड़े हुए थे।
किसा धारधार हथियार से उनका सोते हुए गला रेत दिया था। हालांकि आरोपी भैरव दसौंधी वहां से फरार है। उसका मोबाइल भी स्वीच अॉफ है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई हैं। वहीं एक दूसरा एंगल भी सामने आया है। घटना स्थल से धमकी भरा नोट भी मिला है। जिसमें हत्या के एक मामले में भैरव को गवाही नहीं देने की धमकी दी गई है।
जानकारी हो कि जिस मकान में भैरव अपने परिवार के साथ किराए में रहता है। वहां का मकान मालिक अपने बहु की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। इस मामले में भैरव गवाह है। इसके बाद भी पुलिस इस ट्रिपव मर्डर के मामले में उसे ही दोषी मान कर चल रही है। क्यों कि घटना के बाद से वह फरार है।

