धनबाद।
जिला के केंदुआडीह में दो युवकों की गोली मार कर हत्या से सनसनी फैल गयी. एक मृतक की पत्नी का आरोप है कि एक भाजपा नेता ने उसके पति की हत्या की है. बताया जाता है कि मामला लोडिंग में रंगदारी से जुड़ा है
दरअसल, बुधवार की रात केंदुआडीह थाना अंतर्गत गोधर काली बस्ती 7 नंबर में आपसी विवाद में दो युवकों की हत्या कर दी गयी. मृतकों के नाम सूरज भुईयां और मनोज वर्मा हैं. सूरज 7 नंबर साइडिंग में लोडिंग सरदार का काम करता था. वहीं, मनोज लोडिंग मजदूर था.
सूरज की पत्नी ने जिस पर गोली मारने का आरोप लगाया है, वह भाजपा का एक नेता है भाजपा के इस नेता का नाम रोशन दान है रोशन ने ही सूरज को लोडिंग सरदार के काम पर लगवाया था. लेकिन, पिछले कई दिनों से लोडिंग के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था मामला लोडिंग में रंगदारी से जुड़ा हुआ है।



