
देवघर ।


शहर यूनाइटेड बैंक में लूट की घटना घटी है. यह घटना सोमवार के दिन पौने दो बजे के आसपास घटी है। आरंभिक जानकारी के अनुसार, 90 लाख रुपये की लूट हुई है। अपराधियों ने बैंक के ग्राहकों से भी लूटपाट की। देवघर शहर में बैंक लूट की यह दूसरी घटना है। वही घटनास्थल से पुलिस ने बम भी बरामद किया है।
यूनाइटेड बैंक लुटने की सूचना 10 मिनट के अंदर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने पूरे इलाके काे अर्लट कर दिया है और अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। वही जिले के एस पी खुद घटनास्थल पहुंचकर मामले की जाच कर रही है।

