बाबा मंदिर में प्रवेश के लिए बनेगा 30 लाख प्रवेश कार्ड
डिजाईन पर हुई सहमति, 7 अलग-अलग रंगों में बनेगा
20 काउंटरों से होगा बितरण
देवघर। आज यहां उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में प्रवेश के लिए दिया जाने वाला प्रवेश कार्ड की डिजाईन, आकार प्रकार, संख्या आदि पर विचार विर्मश के बाद सहमति बनी। बैठक में एस.पी. ए. विजय लक्ष्मी, एस.डी.ओ. सुधीर गुप्ता, कम्पनी त्रिलोक सेक्यूरिटीज के प्रबंधक भी. रेड्डी प्रसाद तथा उपायुक्त ने पत्रकारों को बताया कि गत् दो वर्षो के आंकड़ों के अध्ययन के बाद राय बनी कि इस वर्ष श्रावणी मेला में तीस लाख श्रद्धालु के आने की संभावना है। इसी को ध्यान में खकर तीस लाख प्रवेश कार्ड बनाने का निर्णय लिया गया। समय के अनुसार प्रवेश काड्र अलग-अलग सात रंगों का होगा। जिसपर कार्डधारी का नाम और पता अंकित रहेगा अत्यधिक भीड़ की स्थिति में गांव का नाम अंकित होगा इसके वितरणके लिए 20 काउंटर बनाए जाऐंगे और सभी काउंटरों पर विडियों ग्राफी की व्यवस्था होगी। इनके अलावा दो मोबाईल काउंटर भी होगा जिनमें एक छोटा हिस्सा प्रवेश द्वार पर ले लिया जाएगा जबकि उसका बड़ा हिस्सा जो वाटरप्रूफ होगा श्रद्धालु यादगार तथा अन्य काम के लिए अपने पास रखेंगे। कार्ड पर कंट्रोल रूम, थाना तथा सिविल सर्जन का नंबर अंकित होगा। कंट्रोल रूम का नं. 100 होगा और इसका छ लाईन हमेशा चालू रहेगा। नेहरू पार्किंग में मुख्य इंट्री रहेगी इस बार श्रद्धालुओं को शिवगंगा से मंदिर की लाईन में लगने के लिए अलग से छायादार लाईन होगी। उन्होने कहाकि शीघ्र दर्शनम् सरिवार और सोमवार को छोड़ कर सप्ताह के 5 दिन और उसके लिए भी पास निर्गत किया जाएगा। जिसपर बार कोड होगा ताकि डुप्लीकेसीन हो। घड़ी की डायल की तरह शीघ्र दर्शनम् का प्रवेश समय 9.00 बजे से 9.30 बजे सुबह, 12.30 से 02.00 बजे दोपहर तक 03.30 बजे से अपराहन 04.00 बजे तक होगा। इस बार आॅनलाईन कूपन भी होगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला में वेवसाईट को और आपडेट किया जाएगा।”




