
दुमका.


केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा गुरूवार को बहुप्रतीक्षित दुमका – रामपुरहाट रेल लाईन का उदघाटन किया। उदघाटन के साथ ही दुमका से रामपुरहाट के बीच टेªन सेवा प्रांरभ हो गयी है। रेल मंत्री ने इस लाईन पर चलने वाली पैंसेंजर टेªन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैसेंजर टेªन को फूल मालाओं से सजाया गया था। दुमका रेलवे स्टेशन में खचाखच भीड़ के बीच रेल मंत्री ने करीब 12 बजे पैसेंजर टेªन को रवाना किया। दुमका से रामपुरहाट के बीच की दूरी करीब 64.5 किलोमीटर है। 2 नंबर प्लेटफार्म में मंच भी बनाया गया था जहां से मंत्री समेत अन्य गणमान्य लोगों ने सबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चैबन्द व्यवस्था की गयी थी। साथ ही स्टेशन की साफ सफाई समेत पंखा आदि लगाया गया था। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए दुमका समेत आसपास के हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे।

