
अजीच कुमार,जामताङा,
प्यार में धोखा देने वाले प्रेमी को लगाने परे थाने के चक्कर। जाकर
पुरे हुए फेरे। जी हाँ मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के लड़ना पंचायत का
है। जहाँ के प्रेमी युगल कि शादी पुलिस और ग्रामीण के दबाव में चंचला
मंदिर में हुई। बताते चले कि कित्ताजोर कि लड़की सीमा टुडू और खैरबा का
लड़का होपना मरांडी का प्यार बिगत ७ वर्ष से चल रहा था। प्रेमी ने शादी का
प्रलोभन देकर लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। तब शादी का दबाव
बमाया तो फरार हो गया। लड़की ने घरवालो से आपबीरी सुनाई। फिर परिजनो ने
मामला पंचायत में लाया। आखिरकार मामला जामताड़ा थाना पहुंचा। महिला
कोषांग जामताड़ा ने पहल किया और दबाव बनाई तब प्रेमी शादी के लिए राजी
हुआ। कोषांग प्रभारी मीरा पाल ने दोनों को एसपी के समक्ष पेश किया जहाँ
दोनों ने शादी के लिए हामी भरी। मुखिया के समक्ष दोनों कि शादी चंचला
मंदिर में संपन्न हुई।
Comments are closed.