
पहाडो के संरक्षण के साथ जान-माल की सुरक्षा को लेकर जिले केमिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव के लोग गोलबंद हो गए है. पत्थर व्यवसायी द्वारा गैर क़ानूनी तरीके से विस्फोटक का इस्तेमाल कर पहाड़ को नष्ट किया जा रहा है. जिससे क्षेत्र के कई गांव असुरक्षित हो गए है. प्रशाशन की निष्क्रियता को देखकर लोग एकजुट होकर उत्खनन और विस्फोट के विरुद्ध मुहीम छेड़ दिया है.


ग्रामीण जहाँ लोगो को जागरूक कर रहे है वहीँ क़ानूनी लड़ाई भी लड़ने को तैयार है. सोमवार को एसपी से मुलाकात कर लोगो ने समस्या से अवगत करते हुए सुरक्षा एवं पहाड़ को संरक्षित करने की गुहार लगाई है. विदित हो की जामताड़ा जिला में किसी भी लिजधारी को विस्फोट का लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया है. फिर भी इसका प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. कई बार जिला में भारी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी भी हो चुकी है. इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है की माईन्स के नाम पर इन विस्फोटकों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. इस सन्दर्भ में एसपी कुसुम पुनिया ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

