जामताङा–नगर भवन परिसर में आदिवासी जुबान क्लब के सदस्यों ने मातमी तरीके से की गौट पूजा

 

– नाइकी हड़ाम के पूजहर ने पांच चूजों की बलि दे की सोहराय पर्व की शुरुआत

– आदिवासी जुबान क्लब के सदस्यों की हुई उपस्थिति

फोटो : जामताड़ा नाइकी हड़ाम के पूजहर पूजा कराते.

अजीत कुमार , जामताड़ा.06 जनवरी

संथालपरगना के जनजातियों में पांच दिवसीय सोहराय या वंदना पर्व को लेकर विशेष उत्सुकता नहीं देखी जा रही है। हाल के दिनों में असम में कुछ आदिवासियों की हुई जघन्य हत्या को लेकर इस बार जामताड़ा में सोहराय तामझाम से नहीं मनाया जा रहा है। नगाड़े व मांदर के थाप व लोकगायन के साथ महिलाओं, युवतियों की समूह नृत्य भी नहीं देखने को मिल रहे हैं। इस बार सोहराय (वंदना) पर्व पारंपरिक प्रक्रिया का निर्वहन करते हुए मातमी तरीके से मनाया जा रहा है। मंगलवार को नगर भवन परिसर में आदिवासी जुबान क्लब (आइसेक) जामताड़ा के सदस्यों ने सामाजिक परंपरा निर्वहन को समझते हुए असम में कुछ आदिवासियों के नरसंहार को लेकर मातमी तरीके से गौट पूजा की। नाइकी हड़ाम के पूजहर रवींद्र हेम्ब्रम ने खुले मैदान में पांच चूजे (मुर्गी के बच्चे) की बलि देकर बगैर तामझाम के पूजा की शुरुआत की। यह सोहराय पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। बता दें कि पहले दिन की पूजा को औम म्हां, दूसरे दिन की पूजा को बोगानम्हां, तीसरे दिन की पूजा को खूंटाम्हान, चौथे दिन की पूजा को जिलीम्हां (मछली की व्यवस्था) व पांचवें दिन की पूजा मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। पूजा के अवसर पर आदिवासी जुबान क्लब के सदस्यों में से मुखिया पंचानंद सोरेन, बलदेव मरांडी, दिलीप मरांडी, बलदेव मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, दिवाकर हेम्ब्रम समेत कई सदस्यों की उपस्थिति हुई।

 

  • Related Posts

    Seraikela-Kharsawan news :कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चांडिल एवं गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से की सीधी शैक्षणिक बातचीत

    सरायकेला-खरसावां। जिले के उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल एवं गम्हरिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने…

    Read more

    ADITYAPUR NEWS :औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व ट्रैफिक पर एसपी की बैठक

    सरायकेला-खरसावां | आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विधि व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायात की अध्यक्षता…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि