मोहन भागवत भी होगे शामील
जमशेदपुरl
Rss की चार दिवसीय बैठक कल से जमशेदपुर में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में संघ के प्रमुख मोहन भागवत जी भी भाग लेंगे। वह आज जमशेदपुर देर शाम पहुच गए। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनातन में किया जाएगा । इस कार्यक्रम में मोहन भागवत के अलावे कई प्रमुख लोग भी शामिल होंगे जिनमें सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले सनके ,अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन , क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर और प्रांत प्रचारक रवि शंकर भी शामिल है। यह सभी आज देर रात तक जमशेदपुर पहुंच जाने की संभावना है।
कार्यक्रम के बारे आर एस एस के प्रांत सर कार्यवाह(झारखंड) राकेस लाल और विभाग के संध चालक अभय सामंत ने सयुक्त रुप से सवाददाता सम्मेलन कर बताया कि 25 जनवरी को प्रांत में रहने वाले यह समाज में जिनकी कुछ अलग पहचान हो वैसे लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके लिए संघ के द्वारा 50 लोगों का पूरे प्रांत से सुची तैयार करके रखा गया है। 26 जनवरी को मोहन भागवत के द्वारा गुजराती सनातन समाज में झंडोतोलन कार्यक्रम किया जाएगा ।इस कार्यक्रम में कॉलेजों में संघ के लिए काम करने वाले छात्र ही शामिल होंगे । इस दौरान मोहन भागवत के के द्वारा आशीर्वचन भी दिया जाएगा। उसके बाद प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। जो 4 सत्रों में होगा । 27 जनवरीz प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक करेगें। और 28 जनवरी को के होगा प्रांत संचालकों के साथ बैठक किया करेगे। यह बैठक भी अन्य की तरह 4 सत्रों में होगा। 29 जनवरी को जी टाउन मैदान मे सुबह आठ बजे से महानगर का एकत्रित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग कोई भी ड्रेस मे रहे लेकिन संघ की काली टोपी पहनना अनिवार्य होगा ।और उसी दिन मोहन भागवत वापस चले जाएगे।



