
जमशेदपुर।
MGM अस्पताल परिसर मे स्थित मंगलवार के दिन ग्यारह बजे के लगभग अचानक छज्जा का प्लास्टर गिर जाने से वहा मौजुद डॉक्टर, कर्मचारी और रक्तदाता बाल बाल बच गए। हालाकि इस दौरान किसी को चोट नही लगी है।वही घटना के समय दुसरे कुर्सी पर ब्लड डोनेशन चल रहा था। इस दौरान थोड़ी देर के लिए वहां पर अफरा तफऱी का माहौल उत्पन्न हो गया।

इस घटना की पृष्ठि MGM ब्लड बैक के प्रभारी डॉ बी के गुप्ता ने भी किया है। इस सबंध मे उन्होने बताया कि ब्लड बैक में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। उसी दौरान दुसरी तरफ छज्जा का प्लास्टर फॉल्स सिंलीग लेकर गिर पड़ा। हालाकि वहा पर उस वक्त कोई नही रहने के कारण कोई बड़ी घटना नही हुई है। इस दौरान ब्लड बैक के कुछ समानो को नुकसान हुआ है।
