
जमशेदपुर।


ISL सीजन 2018-19 की टीम के लिए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब नें आजअपनी पुरी टीम की घोषणा कर दी है। शहर के रुसी मोदी सेटर फॉर एक्सीलेंस में संवाददाता सम्मेलन मे टीम के निदेशक सह टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेस के वीपी सुनील भाष्करन ने इसकी विधिवत घोषणा की है।जे एफ सी के 25 सदस्य़ीय टीम में 11 पुराने खिलाड़ी को रखा गया है जबकि 14 खिलाड़ी नए है। जिसमे सात खिलाड़ी टी एफ ए के है।
जीत के ईरादे से उतरेगी JFC
इस सबंघ में सुनील भाष्करन ने कहा कि इस बार टीम पिछले गलतियो सें काफी कुछ सिखा है।इसके कारण हमने टीम मे कई परिवर्तन भी किया है। कई नए खिलाड़ी भी इस बार मैदान में नजर आएगे।सबसे खास बात यह है कि इस बार टीम में टी एफ ए के खिलड़ीयो को मौका मिला है। उन्होने कहा कि टीम में इस बार हेड कोच सीजर फेराल्डो रहेगे। उन्होने कहा कि जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ बनाना है। और कोशीश रहेगी कि इस बार प्रशंसको को ज्यादा ज्यादा खुशी दे।
आस्ट्रेलिया क्रिकेट खिलाड़ी भी आएगे मैच देखने
उन्होने कहा कि इस बार इंडियन सुपर लीग के मैच देखने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट प्लेयर स्टीव स्मिथ और ब्रेट ली जमशेदपुर आएंगे। मैच देखने के लिए साथ ही साथ बॉलीवुड से कई सुपरस्टार भी मैच देखने जमशेदपुर आ रहे हैं जिससे आई एस एल के मैच का रोमांच देखते ही बनेगा।
रणनिती के साथ उतरेगे मैदान मे-कोच
वही इस सबंध मे जे एफसी के हेड कोच सीजर फेरांडो ने कहा कि इस बार टीम मैदान में अपनी नई रणनिती के साथ उतरेगी।उन्होने कहा कि टीम में शामील खिलाड़ीयो को लक्ष्य और रणनिती के बारे में जानकारी दी गई है।हमारे पहला सत्र उम्मीद के अनुसार रहा। हमने स्पेन में कुछ अच्छी टीमों के साथ खेला और अब नए सीजन के पहले मैच का इंतजार कर रहे है। टीम कें अंदर अच्छा तालमेल है और हमारे प्रशंसक हमसे नाराज नही होगे।
N0 Full name Position Squad
- Subrata Paul (GK) Goalkeeper
2 Sanjay Balmuchu Defender
3 Raju Gaikwad Defender
4 Jose Luis Espinosa Arroyo Defender
5 Pratik Chowdhary Defender
6 Mario Arques Midfielder
7 Pablo Morgado Midfielder
8 Vishal Das Midfielder
9 Jerry Mawhmingthanga Midfielder
10 Farukh Choudhary Forward
11 Sumeet Passi Forward
12 Rafique Ali Sardar (GK) Goalkeeper
13 Mobashir Rahman Midfielder
14 Robin Gurung Defender
15 Tim Cahill Forward
16 Carlos Calvo Midfielder
17 Sergio Cidoncha Forward
18 Bikash Jairu Midfielder
19 Emerson Gomes De Moura Midfielder
20 Michael Soosairaj Midfielder
21 Dhanachandra Singh Defender
22 Yumnam Raju Defender
23 Karan Amin Defender
24 Gourav Mukhi Forward
25 Subhasish Roy Chowdhury (GK) Goalkeeper

