जमशेदपुर।
जिले मुसाबनी थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ बलत्कार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वही गांव वालो ने दोनो आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा है वही पुलिस पहुंच कर दोनो को गांव वालो को चंगुल से छुड़ा कर एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। जबकि बच्ची का पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है।
इस सदर्भ में मुसाबनी के डी एस पी अजीत विमल ने बताया कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के उपरबांदा गांव मे कर्मा पुजा का आयोजन हो रहा था. उस पुजा मे पिड़ीता अपने छोटी बहन के गई थी। इस दौरान उस कार्यक्रम मे पीलाबनी के छोटका गोप और उपरबांदा के धानो टुडु भी मौजुद था. उसने उस बच्ची को पकोड़ी के खिलाने के बहाने उसे उठाकर ले लेगया और दोनो ने गांव के बाहर जाकर उस बच्ची के साथ बलात्कार किया।और पकड़े जाने के डर से उसे गला दबा कर हत्या कर दी। रात को जब बच्ची घर नही लौटी तो सुबह बच्ची की शव ग्रामीणो ने देखा । चुकी मृतक की छोटी बहन ने उसे ले जाते देखा तो उसने गांव वालो को सारी बताई । उसके बाद गांव वालो ने दोनो को पकड़ा और जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।
डी एस पी ने बताया कि फिलहाल पिड़ीता के परिवार को सरकार की जो भी योजना मद से ऱाशी मिलनी चाहिए । वो दिया जाएगा।
