जमशेदपुर।
जिला के बिष्टुपुर पुलिस ने 9 चोरी के बाईक के साथ एक बाईक चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्ती की है।इस बाईक चोरी की गिरफ्तारी ओड़ीसा के रायरंगपुर थाना क्षेत्र से की गई है।इस प्रकार जिला पुलिस ने एक बाईक चोर का अन्तराज्यीह गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है।
इस सर्दभ में डी एस पी(पी सी आर) सुधीर कुमार ने बताया कि जिला पुलिस ने बढती बाईक चोरी की घटनाओ को रोकथाम एस एस पी के निर्देश पर एक टीम गठित की थी। उसी टीम ने पिछले दिनो 8 बाईक चोर गिरफ्तार किया था।उनके निशानदेही पर ओडीसा के रायरंगपुर, बाहलदा,झारपोखरिया के अलग अलग स्थानो से करीब 24 बाईक बरामद किया था। उसी में से पुछताछ के आधार पर उन चोरो ने विकास चन्द्र महतो का नाम बताया था। उसके बाद पुलिस के द्वारा एक टीम गठित की गई और विकास चन्द्र महतो को ओड़ीसा के मयुरभंज जिले के रायरंगपुर थाना क्षेत्र के पानपोसी गांव से गिरफ्तार किया गया। उनके निशानदेही पर रायरंगपुर थना क्षेत्र से अलग अलग स्थानो से 9 बाईक बरामद किया गया।
जिला पुलिस के द्वारा एस एस पी के निर्देश पर बनाई गए टीम में डी एस पी (पी सी आर), बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री निवास, एम जी एम थाना प्रभारी ईमदाद अंसरी, बिरसानगर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिहं ,बिष्टुपुर थाना के शिवप्रकाश राम, दिलीप कुमार यादव, आरक्षी मुनीर खॉ.और ज्ञानचन्द्र यादव शामील थे।


