
जमशेदपुर। रेड क्रॉस के साथ जुड़ने वाले सभी लोगों का लक्ष्य एक ही हो जाता है, पीडि़त मानवता की सेवा। रेड क्रॉस इस शहर के लोगों में रचा बसा है इसलिए अब बस चाहिए कि जो लोग भी इससे जुड़े हैं वे औरों को भी इससे जोड़ें ताकि पीडि़त मानवता की सेवा का इसका अभियान निरंतर चलता रहे। उक्त विचार 8 मई 2015 को आयोजित रक्तदान महायज्ञ के लिए प्रोत्साहन बैठक में एसडीओ सह उपाध्यक्ष श्री प्रेमरंजन ने व्यक्त किया। उन्होने कहा कि 8 मई 2015 को रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम 500वां रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है, जो अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है, इसलिए इस दिवस में हमें साथ मिलकर इसे और भी महत्वपूर्ण बनाना है। उन्होने कहा कि हम सभी का एक लक्ष्य है समाज की बेहतरी और इसे हमें मिलकर करना है। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाईटी के 500वें रक्तदान महायज्ञ के संयोजक श्री गोविन्द दोदराजका ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने एक ऐसा तंत्र विकसित कर लिया है, जहां सभी को अपने उत्तरदायित्व से जुड़ना भर है, उन्होने कहा कि सभी कोई अपने दायित्व को इस बखूबी से निभा रहे हैं कि हर काम आसानी से हो रहा है, उन्होने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है, जब हमारी संस्था अपना 500वां रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है, इसके बेहतर आयोजन के लिए सभी को साथ मिलकर 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर एकसाथ जुडना है और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना है। बैठक में उपस्थित आयडा के प्रबंध निदेशक श्री चैबे ने कहा कि उन्होने अनेकों स्थान पर रेड क्रॉस की गतिविधियो को जाना समझा है लेकिन यहां की तरह लोगों का जुड़ाव और रेड क्रॉस की गतिविधियां कहीं मैने नहीं देखी, उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर यहां 500वां रक्तदान शिविर आयोजित होगा, उन्होने कहा कि वे अपने प्रयास ले अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित 37 एनसीसी बटालियन के कमांडिग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल किशोर सिंह ने कहा कि रक्तदान बहुत ही महत्वपूर्ण है, और इसका महत्व आर्मी के जीवन में और भी है, उन्होने कहा कि रक्त और समय की कीमत हमें औरों से अधिक पता लगती है, क्योंकि इसी के कारण कारण जीवन जुड़ती है और बिछुड़ती है, उन्होने कहा कि रक्तदान से सभी लोग जुड़ें वैसे ऐसा मौका जब संस्था अपना 500वां रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है, बहुत मुश्किल से आता है। बैठक का संचालन कर रहे रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 8 मई 2015 को विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस भवन में 500वां रक्तदान शिविर रेड क्रॉस, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित किया जायेगा, जो प्रातः 7.30 बजे से ही प्रारम्भ हो जायेगा, उद्घाटन समारोह 9.30 बजे होगा, जिसमें उपायुक्त सह अध्यक्ष सहित शहर के गणमान्य नागरिक, रेड क्रॉस के पदाधिकारी व सभी पेट्रन हिस्सा लेंगे। उन्होने सभी से आग्रह किया कि वे 8 मई 2015 को रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढायें तथा अपने आस पास के लोगों, परिजनों, परिचितों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। बैठक में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासन संजय चैधरी, डॉ. एल. बी.सिंह, श्री कृष्ण सिंहा संस्थान के हरिवल्लभ सिंह आरसी, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, सचिव भरत वसानी, डॉ. बी. पी. सिंह, पेट्रन उमेश कावंटिया, नन्द किशोर अग्रवाल, दीपक भालोटिया, डी के घोष, दीपक मित्रा, टाटा मोटर्स के आर. के. सिंह, भास्कर चटर्जी, करीम सिटी कॉलेज के डॉ. फखरुद्दीन अहमद, उत्तरप्रदेश संघ तथा जमशेदपुर वर्क्स कॉलेज से डॉ. डी. पी. शुक्ला, आरएसबी से दयानंद कुमार, जुस्को से विनय कुमार सिंह, टाटा हिटाची से एनपीएस नायर, गणीनाथ सेवा संस्थान से रबीन्द्र प्रसाद,. सुजीत कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार साव, राजेश कुमार साहू, सीडस की प्रमुख डॉ. शुभा द्विवेदी, चन्द्रमोहन सिंह एनआईटी के डॉ. एस. बी. प्रसाद, राजस्थान मैत्री संघ के राम निरंजन राणासरिया, शंकर मित्तल, बच्चु मुखर्जी, लाफार्ज के अतुल कुमार, टाटा पिगमेन्टस के पवन कुमार सिंह, समीर सरकार, आशुतोष पारीक, भास्कर कुन्डू, नितिन चन्दा, विधान शर्मा, मोनोतोष घोषाल, वाशिफ अली, कुमार मनोज, रीना घटक, डॉ. जया मोइत्रा, शुभा त्रिपाठी, कौशिक राय, अतुल प्रियदर्शी सहित अनेकों समाजसेवी संस्थाओं को कारपोरेट संस्थानों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थें। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस के संयुक्त सचिव अरिजीत सरकार ने किया।



