
सटीक जानकारी देने वाले को जेएनएसी की ओर से दिए जाएंगे कपडे के दो थैले
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से यद्यपि सतत अभियान चलाकर पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है किन्तु बिना नागरिक सहभागिता के पॉलिथीन से पूरी तरह निजात पाना अत्यंत दुरह कार्य है। इसलिए जेएनएसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके इर्द गिर्द, आस पड़ोस में पॉलिथीन को अभी भी उपयोग में लाया जा रहा हो तो इसकी सूचना जेएनएसी के व्हाट्सअप 7635094335 पर सन्देश भेजकर दें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक मानते हुए निकाय की तरफ से कपडे के दो थैले उपहार स्वरुप प्रदान किये जाएंगे।

