जमशेदपुर।
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित क्रिश्चिन बस्ती के लोगो ने 4 जी टावर लगाने के विरोध में एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री के आवास पहुंच कर विरोध दर्ज कराया । मुख्यमंत्री अवास में तैनात अधिकारीयो के द्वारा से अश्वासन मिलने के बाद सभी लोग वहां से वापस लौटे।
बताया जाता है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मे एक आवास के छत पर 4 जी का टावर लगाने का काम चल रहा है। पहले तो स्थानिय लोगो ने इसका विरोध जाकर मकान मालिक के पास किया। मकान मालिक के द्नारा कोई प्रतिक्रीया नही मिलने पर वे सभी सीधे सीतारामडेरा थाना गए। लेकिन थाना से कोई अश्वासन नही मिलने पर वे मोहल्ला के सभी महिला पुरुष सी एम के आवास जाकर विरोध दर्ज कराया। सी एम आवास मे मौजुद अधिकारीयो के अश्वासन के बाद सभी लोग वापस वहां से लौटे।
मोहल्लावासियो का कहना है कि किसी भी कीमत पर वे वहां पर टावर लगाने नही देगें।य़दि जरुरत पड़ा तो हमलोग सी एम आवास के धेराव भी करेगें।
