
जमशेदपुरः 22 वीं इंटर रैफ बटालियन वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शनिवार समापन हो गया. यह समापन समारोह सुंदरनगर स्थित रैफ के कैंप में आयोजित किया गया. टूर्नामेंट पांच दिनों से हो रहे प्रतियोगिता में मेजवान टीम 106 बटालियन पदक तालिका में कुल 20 पदकों के साथ पहले पायदान पर रही. 106 बटालियन के खिलाड़ियों ने नौ गोल्ड, नौ सिल्वर व नौ ब्रांज मेडल जीते,वहीं दूसरे स्थान पर 100 बटालियन के खिलाड़ी रहे, जिन्होंने दो गोल्ड, तीन सिल्वर व एक ब्रांज जीते. तीसरे स्थान पर 99 बटालियन रही. उसके खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर व तीन ब्रांज जीते. सभी खिलाड़ियों को रैफ 39 बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार व 106 बटालियन के कमांडेंट पी कुजूर ने पदक दे कर सम्मानित किया. पूरे आयोजन को सफल बनाने में रैफ के अश्विनी झा, डिप्टी कमांडेंट विजय शंकर, दीपक कुमार, अभिषेक वर्मा, सहायक कमांडेंट गुलशन टिर्की, गौतम मित्रा, चंदन गिद्धि व सीसी झा का बहुमूल्य योगदान रहा. गौरतलब है कि 106 बटालियन पिछले 6 सालों से प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रह रही है.



