जमशेदपुर।
सरकार वर्ष 2016-17 में कृषि के लिए अलग से बजट पेश करेगी। इसके लिए तैयारी शुरु हो चुकी है। ये बाते सुबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहर के गोपाल मैदान मे आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रर्दशनी के उदघाटन के दौरान कही। उन्होने कहा कि अलग से बजट पेश करके झारखंड देश का दुसरा ऐसा राज्य हो जाएगा। इससे पहला कर्नाटका सरकार ने इस प्रकार का बजट को प्रेषित किया था। उन्होने कहा कि राज्य के किसान साल मे एक बार फसल करते है बाकि आठ माहिना बेरोजगार रहते है। इस कारण वे सभी पलायन कर लेते है। जो इस राज्य के लिए बिवंडना है। उन्होने कहा कि राज्य का विकास करना है तो गांव का विकास करना होगा। गांव की विकास करना है तो महिलाओ को तरजीह देनी होगी। तभी राज्य का विकास संभव है। उन्होने कहा राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार पुरे राज्य मे महिलाओ को ट्रेनिंग देगी। सरकार इस पर काम करना शुरु कर दिया है।
उन्होने कहा कि आजादी के 67 सालो के बाद देश में मात्र 3.2 प्रतिशत ही स्किल्ड लोग है जबकि कोरिया मे 90 प्रतिशत और चीन मे 68 प्रतिशत है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेद्र भाई मोदी जी का सपना है देशा मेक इन इण्डिया हो ।और मेक इन इण्डिया को बढावा देने के लिए मॉर्डन टेक्नोल़ॉजी चाहिए.गुणवक्ता पुर्ण उत्पादक हो इसके लिए दक्ष लोग की अवश्य़कता हो और इसी उद्देश्य से राज्य सरकार स्किल्ड मैन पावर को तैयार करेगी।
उन्होने कहा कि साथी ही 2017–18 तक 18 हजार हेक्टेयर ज़मीन में आर्गेनिक खाघ्य का उत्पादन किया जायेगा ,ताकि केमिकल वाले अनाज सब्जी एवं फल से लोगो को मुक्ति मिलेगी ,वही मुख्यमंत्री ने कहा की केमिकल वाले खाद्य सामग्री से लोग वीमार पड़ रहे है ।
उन्होने कहा कि राज्य को डिजीटल झांऱखड बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता गांव , गरीब और किसान है। ताकि आने वाले 5 वर्षो मे राज्य की पहचान देश मे अलग हो। उन्होने कहा कि लोगो की सोच हमेशा अपनी अच्छी रखना चाहिए । सोच अच्छा होने से किसी भी काम को गति मिलती है। उन्होने कहा कि राज्य के लोगो के राज्य के विकास के लिए अच्छी सोच होना अति अवश्यक है। उन्होने कहा कि राज्य मे सबकुछ संभव है।
कार्यक्रम के मुख्य रुप से टाटा स्टील के एम डी टी नरेन्द्रन , रुची नरेद्रन आदि सहित कई लोग शामील थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पप्रर्दशनी का अवलोकन भी किया । और तारीफ भी की।
