जमशेदपुर। टाटा स्टील एवं पीजीटीआई ने 14वें टाटा ओपन गोल्पफ टूर्नामेंट का बुध्वार को गोलमुरी गोल्पफ कार्स में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्राी अर्जुन मुंडा के द्वारा गुब्बारा उड़ाकर एवं केक काटकर किया गया। इस मौके टाटा स्टील के कुलीन सुरी के अलावा कापफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह टूर्नामेंट जमशेदपुर में 17 से 20 दिसंबर को खेला जाएगा। इस चार दिवसीय टूर्नामेंट की मेजबानी जमशेदपुर स्थित गोलमुरी गोल्पफ कोर्स में की गयी है। बुध्वार को उदघाटन के बाद प्रो- एम खेला गया, जिसमें अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि होगी 75 लाख रुपये है। जिसमें भाग लेने के लिऐ चिक्कारंगप्पाएस, अभिजीत सिंह चडढ़ा, मुकेश कुमार, उदयनमाने, निवर्तमान चैम्पियन ओम प्रकाश चैहान, शंकर दास, शमीम खान और अशोक कुमार, अनूरारोहना, के प्रभागरन, कुणालभसीन, शिवराम श्रेष्ठ, मोहम्मद जमाल हुसैन मुल्ला शहर पहंुच गये है। टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में चुनौती देंगे जमशेदपुर के करुण टाँक, जिन्होंने 2014 में वर्ष के उभरते खिलाड़ी का खिताब जीता था। मालूम हो कि इस साल यह टूर्नामेंट केवल गोलमुरी गोल्पफ कोर्स में ही खेला जाएगा।




