
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पर्व त्यौहार लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करती है इसमें सामूहिकता का होना आवश्यक है। राज्य के लिये यह खुशी की बात है कि दुर्गा पूजा और मुहर्रम का पर्व इसी सामूहिकता, भाईचारा की वजह से शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यही सामरिक समरसता का परिचायक है। यही आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता बना रहे ताकि राज्य के विकास को और गति प्रदान की जा सके। श्री दास बुधवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा सूर्य मंदिर प्रांगण में आयोजित विजया मिलन समारोह में बोल रहे थे। श्रीदास ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पर्व आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ संपन्न करें।
रघुवर दास ने कहा कि 28 दिसम्बर 2014 को शपथ ग्रहण के बाद मैंने कहा था कि जवाबदेह, पारदर्शी और राज्य में विकास करने का कार्य करूंगा। उस बात को मैं भूला नहीं हूँ। राज्य सरकार लगातार इस निमित्त लगातार कार्य कर रही है। यह 1000 दिन की सफलता राज्य की जनता की है उनके सहयोग के बगैर मैं 3 दिन कार्य नहीं कर पाता। श्री दास ने कहा कि झारखण्ड के पास सब कुछ है बस ईमानदारी की थी। राज्य सरकार उस ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है ताकि जिस उद्देश्य से झारखण्ड का निर्माण हुआ। वह फलीभूत हो सके। कार्य मे पारदर्शिता, जनता के प्रति जवाबदेही के साथ कार्य करने का प्रयास सरकार कर रही है।
श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि योजना का पूरा लाभ गरीबों को मिले। योजना का एक एक पैसा गरीबों को प्राप्त हो इसे राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है। राज्य में वितरित होने वाली खाद्यान्न का लाभ गरीबों को पूरी तरह से मिले इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज रांची के नगड़ी प्रखंड में डीबीटी प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने वाले गरीब लोगों के खाते में 1107 रुपया डाला जाएगा। ताकि वे अपने लिए सही मात्रा में चावल का क्रय कर सकें। जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ई- पॉश मशीन का उपयोग राज्य सरकार ने किया जिससे राज्य सरकार को 225 करोड़ रुपए की बचत हुई। 37 हजार टन चावल बचा। आने वाले दिनों में डीबीटी प्रणाली पूरे राज्य में लागू की जाएगी। श्री दास ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर तक 35 हजार लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि 2020 तक झारखंड में कोई गरीब बेहघर ना रहे। इसको ध्यान में रखकर युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है।
श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 8 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिला है। मार्च 2018 तक 18 लाख परिवार इससे लाभांवित होंगे। झारखंड पूरे देश में एक ऐसा प्रदेश है जो गैस सिलेंडर के साथ चूल्हा भी देने का कार्य कर रहा है। इसके लिए 300 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। योजना का लाभ हर घर तक पहुंचे इसके लिए घर-घर जाकर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। श्री दास ने कहा कि झारखंड तसर उत्पादन में अग्रणी राज्य है। आज रांची के नगड़ी में तसर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मशीन का वितरण किया गया है जिससे तसर के धागे बनाए जाएंगे और हर लाभुक ₹12000 मासिक प्राप्त कर सकेगा। मीठी क्रांति के लिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज सरकार ने यह तय किया है कि इस में उपयोग होने वाले बॉक्स का वितरण मुफ्त किया जाएगा ताकी वनवासी, जनजाति, आदिवासी, दलित और गरीब लोग बड़े पैमाने पर मधु का उत्पादन कर सकें। उनके द्वारा उत्पादित मधु राज्य खादी बोर्ड द्वारा खरीदा जायेगा। राज्य सरकार शहद की मांग को देखते हुए इसे विदेशों में भी निर्यात करने की योजना बना रही है।
इससे पूर्व बैठक में तय किया गया कि आगामी 26 अक्टूबर को छठ पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिदगोड़ा में किया जाएगा जिसमें महाराज कर्मकार और सोनाली ठाकुर अपने गीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल मैदान में होना तय हुआ है।
इस अवसर पर सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश जी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मंत्री सरयू राय नें स्वच्छ मानगो अभियान समिति” का किया गठन

