
जमशेदपुर।


जिले के आधार भुत मुल योजना की समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उपायुक्त अमित कुमार ने जिला के सभागार में लैंड, फॉरेस्ट, बिजली विभाग और इंटीरियर विभागों के साथ बैठक की गई। बागबेड़ा पेयजल आपूर्ति योजना को लेकर जो भी समस्या आ रही है उन सभी समस्याओं का सभी विभाग के साथ डिस्कस किए गये। छोटा गोविंदपुर में बिजली के कारण पेजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है उपायुक्त ने 2 दिन के अंदर बिजली सफलाई को दुरुस्त करने का आदेश दिया, जिससे कि 2 लाख लोगों को पेयजल का लाभ मिल सके। साथ ही साथ 33000 वोल्ट के लिए भी का काम जल्दी चालू करने को कहा गया। उपायुक्त ने 1 अगस्त को बागबेड़ा पेयजल का ट्रायल करने का निर्देश दिया। छोटा गोविंदपुर पानी के टावर के लिए और पाइप लाइन के लिए रेलवे की भूमि की समस्या थी इस संबंध में उपायुक्त ने रेलवे को एनओसी देने के लिए निर्देश दिया है। उपायुक्त ने वन विभाग की भूमि में टॉवर और पंप के लिए एनओसी देने का निर्देश दिया ताकि रोड बना सके तथा पंप हाउस जाने में कोई दिक्कत ना हो। बागबेड़ा जलापुर्ति हेतु रेलवे द्वारा टाटानगर से आदित्यपुर ब्रिज के नीचे से पानी की पाइप लाइन की सर्वे रिपोर्ट 7 दिन के अंदर जमा करने का निदेश दिया।
रेलवे द्वारा थर्ड लाइन बिछाने का काम किया जाएगा, इस हेतु आसनबनी से आदित्यपुर के बीच 57 हाउस ओल्ड को चिन्हित किया गया, उन सभी को नजदीक में ही बसाने का प्रस्ताव रखा ताकि वे सभी लोग बेघर ना हो। उपायुक्त ने दोमुहानी ब्रिज के पास के बिजली पोल को 2 दिनों के अंदर हटाने का आदेश दिया।
उपायुक्त ने बिजली विभाग को निदेश दिया कि अन्ना चैक से गोविंदपुर रोड निर्माण का कार्य जल्दी शुरु किये जाने हेतु पोल शिफ्टिंग का काम जल्द से जल्द शुरु करें । इस अवसर पर उपायुक्त ने मानगो शंकोसाईं वाटर टावर के लिए वन विभाग को एनओसी देने का निदेश दिया।

