
संवाददाता
जमशेदपुरः गदड़ा में दो मोबाइल टावरों को हटाने व पीड़ित को मुआवजा देने की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की नेता हेमा घोष का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. अब तक इस मामले में प्रशासन का ध्यान नहीं गया है. अनशन के कारण हेमा घोष की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. उनके साथ कई अन्य लोग भी धरना पर बैठे हुए हैं.


