
जमशेदपुर ।


सोनारी पुलिस ने आशीष सिंह सरदार पर फायरिंग मामले का खूलासा किया है। इस मामले मे पुलिस ने 6 अपराधियो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पकड़ गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 13 जिन्दा गोली और तीन बाईक बरामद किया गया है। इस संबंध में डीएसपी(हेडक्वाटर-2) कैलाश कारमाली न बताया कि 7 सितबंर को सोनारी थाना क्षेत्र के आशीष सिह सरदार पर फायरिंग कि गई थी। जिसके बाद पुलिस ने तप्तरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए इस मामले मे छ लोगो को गिरफ्तार किया है। उन्होने कहा कि इस मामले में कुछ और लोग है जो जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएगे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले मे मुख्य आरोपी सुरज महतो को गिरफ्तार कर लिया है. और ये घटना आपसी रजीश के कारण घटना को अजाम दिया गया था। जिसमे आशीश सिह सरदार बाल बाल बचे थे।

