
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना अंतर्गत साकची कालीमाटी रोड़ हावड़ा ब्रीज के पास सड़क पार करते समय टाटा सुमो वाहन (जेएच 05 एबी 8133) की चपेेट में आने से चन्द्रावती देवी (70 साल) नामक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य मैनावती देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
मुआवजा देने की मांगः- जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश साहू ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मृतक एवं घायल महिला के परिजनों को अतिशीघ्र उचित मुआवजा देने और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं। राकेश साहू के अनुसार दोनों महिला के परिवार अत्यंत गरीब हैं।
यह घटना शनिवार की सुबह 11.30 बजे लगभग की हैं। दोनों महिला काशीडीह लाईन नंबर एक, बागान नंबर 3 की रहने वाली है। मुआवजा की मांग को लेेकर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों द्धारा दो घंटा तक रोड़ जाम कर दिया गया था। गोलमुरी थाना प्रभारी द्धारा 24 घंटे के अंदर उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद रोड़ जाम हटा और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल काॅलेज भेजा गया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को एमजीएम मेडिकल काॅलेज में ही रखा गया हैं। उसका अंतिम संस्कार रविवार को होगा।


