Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-स्वर्णरेखा नदी में भाजपाईयों ने विसर्जित की अटलजी की अस्थियाँ
Top Stories

जमशेदपुर-स्वर्णरेखा नदी में भाजपाईयों ने विसर्जित की अटलजी की अस्थियाँ

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 24, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

साकची से जादूगोड़ा तक अटल जी के सम्मान में लोगों ने किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियाँ वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाजों के अनुसार शुक्रवार को घाटशिला के मउभंडार में स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित कर दी गयी। गुरुवार शाम जमशेदपुर महानगर भाजपा द्वारा अटल अस्थि कलश यात्रा निकाल कर शहर के प्रमुख स्थानों पर आम लोगों के दर्शनार्थ यात्रा निकाली गयी थी। देर शाम से रात्रि ग्यारह बजे तक साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ था जिसमें विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक गतिविधियाँ आधारित संगठनों के सदस्यों समेत हज़ारों लोगों ने अटल जी के अस्थि कलश का दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया था।

शुक्रवार सुबह आठ बजे जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में सूबे के खाद्य-आपुर्ति मंत्री श्री सरयू राय तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान मंत्री श्री राय ने अटल जी के राष्ट्रसेवा के उल्लेखनीय योगदानों तथा उनके कृतित्वों एवं व्यक्तित्व की चर्चाएं कर उन्हें याद किया। कहा कि अटल जी अमर हैं। वे सदैव भारतीय राजनीति के शिखरस्तम्भ बने रहेंगे।

सुबह क़रीब नौ बजे तक भाजपा कार्यालय में आम लोगों और भाजपा समर्थकों के दर्शनार्थ वाजपेयी जी की अस्थियाँ रखी गयीं थी। इस दौरान हज़ारों लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त कर अपने श्रद्धेय नेता को अंतिम प्रणाम किया।

बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में ‘अटल रथ’ घाटशिला की ओर रवाना हुई। इस क्रम में जमशेदपुर से जादूगोड़ा तक जिन मार्गों से यात्रा गुज़री वहाँ स्थानीय भाजपा मण्डल कमिटी के अलावे समाजिक संगठनों द्वारा सम्मान व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि दी गयी।

इन स्थानों पर अस्थि कलश यात्रा का हुआ सम्मान

जमशेदपुर के साकची भाजपा कार्यालय से घाटशिला के मउभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुँचने तक कई स्थानों पर अटल कलश यात्रा के सम्मान में भव्य स्वागत करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त किये गए। इस क्रम में सबसे पहले आर.डी. टाटा गोलचक्कर पर भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा, गाढ़ाबासा में शीतला माता मंदिर कमिटी, केबुल बस्ती चौक के पास स्थानीय निवासियों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए गए। इसके बाद कंचननगर चौक ,बर्मामाइंस गोलचक्कर, बर्मामाइंस थाना के समक्ष, टाटानगर रेलवे स्टेशन ब्रिज के नीचे जुगसलाई के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के द्वारा, स्टेशन टीओपी के पास भाजपा बागबेड़ा मंडल के द्वारा,  गोलपहाड़ी चौक के पास भाजपा घाघीडीह मंडल के द्वारा, करनडीह चौक में सुन्दरनगर मंडल भाजपा,अदिवासी महिला समिति एवं परसुडीह मंडल, सुन्दरनगर थाना के पास स्थानीय लोगों के द्वारा, खुकड़ाडीह में स्थानीय लोगो के द्वारा, हितकु में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा, जादूगोड़ा चौक पर आसनबनी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किये। इस दौरान

सांसद विद्युतवरण महतो,पोटका विद्यायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, राज्य सभा सांसद समीर उराँव, जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,रामबाबू तिवारी,नंदजी प्रसाद,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह,मिथलेस सिंह यादव,भरत सिंह,प्रदेश पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह,जिला पदाधिकारी में बारी मुर्मू,सत्यप्रकाश सिंह,संदीप मिश्रा, चितरंजन वर्मा,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,विमल जालान,दीपक पारिख,महेंद्र यादव,अमरजीत सिंह राजा,विमल बैठा,मोची राम बाउरी, गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्षो में गोलमुरी प्रोबिर चटर्जी राणा,बर्मामाइंस दीपक झा,बागबेड़ा संजय सिंह,घाघीडीह संदीप शर्मा बॉबी,सुन्दरनगर अभय चौबे,घोड़ाबांधा जितेंद्र राय,आसनबनी संजीव भगत,बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय, विकास सिंह,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,गणेश मुंडा,विशु सिंह, मोंटी अग्रवाल समेत हजारों कार्यकर्ता।

मउभंडार में स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित की गई अस्थियाँ

जमशेदपुर से घाटशिला पहुँची अटल अस्थि कलश यात्रा को घाटशिला के विभिन्न स्थानों पर भाजपाईयों और स्थानीय लोगों ने सम्मानपूर्वक अभिनंदन कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। उसके उपरांत मउभंडार के स्वर्णरेखा नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि पूर्वक पुरोहितों ने पूजन संपन्न कराया जिसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ, सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष द्वय दिनेश कुमार एवं सरोज महापात्रा तथा अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी में अस्थि विसर्जित की गयी। इस दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में विशेष रुप से लक्ष्मण गिलुवा,विद्युत वरण महतो, मेनका सरदार, दिनेश कुमार, सरोज महापात्रा, खेमलाल चौधरी, नंदजी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, हलधर नारायण साह, राजकुमार सिंह, भरत सिंह, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह, राकेश सिंह,अमरजीत सिंह राजा,मोचीराम बाउरी, पंकज सिन्हा, प्रोबिर चटर्जी राणा, अभय चौबे, गणेश मुंडा, विनाननंद सिरका, जितेंद्र राय, विजय सोय, मोहित साह समेत काफ़ी संख्या में भाजपाई एवं स्थानीय लोग मौजूद थें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में अंकिता सिन्हा की गज़लों पर झूमा जमशेदपुर, कुश भवन में देर रात तक बजती रहीं तालियां

July 27, 2026

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.