जमशेदपुर।


पर्यावरणविद प्रोo के के शर्मा के नेतृत्व में आज स्थानीय निवासियों के आग्रह पर स्वर्णरेखा नदी में विगत दिनों से हो रहेजल प्रदूषण के विषय में जलीय अध्ययनं कार्य गम्हरिया से दोमुहानी सोनारी तक चलाया गया। उन्होंने पाया कीगम्हरिया मुख्या मार्ग में स्थित एक अधौगिक इकाई द्वारा नदी में सीधे इंडस्ट्रियल वेस्ट प्रवाहित करने के कारन यह स्थिति बनी है। मुगागुट्टू नाला के द्वारा यह इंडस्ट्रियल वेस्ट स्वर्णरेखा नदी में गिराया जा रहा है। प्रदूषित जल के प्रभावक्षेत्र में सभी जलीय जीव मृत पाये गए यहाँ तक की जलीय पौधे भी इसकी चपेट में आने के कारन प्रभावित हो गए है।चट्टानों पर मोती परत इंडस्ट्रियल वेस्ट के साफ़ देखे जा सकते है। इसके जल का नमूना लिया गया है जिसे पहले के नमूनोंके साथ झारखण्ड स्टेट प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड, रांची एवं दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड में परिक्षण के लिए भेजा जायेगा।