
जिला का मुख्य कार्यक्रम होगा घाटशिला के काशीदा पंचायत के ऊपरपावड़ा गांव में
जमशेदपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तीन वर्ष पूर्ण होने को हैं इसी उपलक्ष्य में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में “स्वच्छता ही सेवा ” नमक सघन अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभियान की औपचारिक शुरुआत रुर्बन मिशन के तहत चयनित घाटशिला के काशीदा पंचायत के गांव उपरपावड़ा से शुक्रवार को की जा रही है। उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। कार्यपालक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सांसद, विधायक, डीसी, डीडीसी, जिले के कई वरीय पदाधिकारी और त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

