
मोटर साईकिल से घक्का के कारण सोनु की गई हत्या


जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र मे हुए सोनु सरदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।पुलिस ने इस मामले मे पांच लोगो को पकड़ा है।इस सदर्भ में सीटी एस पी ने कहा कि सोनु सिह की हत्या मोटर साईकिल से घक्का लगने के कारण की गई थी।
उन्होने बताया कि सोनु सरदार के मोटर साईकिल से सुरजा हेम्ब्रम को घक्का लग गया था।इस बात की जानकारी सुरजा हेम्ब्रम ने अपने बड़े भाई को जानकारी दी ,।सुरजा हेम्ब्रम के ब़ड़े भाई सन्नी अपने साथियो के साथ सोनु सरदार के घर पहुँचा और अपने भाई को चोट के इलाज के लिए पैसा की मांग की और इसी मांग को लेकर दोनो के बीच हाथापाई हो गया ।एस सी चंदन झा ने कहा कि इसी कारण वहां पर रखे काटी लगा फटठा और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।स्थानिय लोगो की मदद से सोनु सरदार को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया ।जहां इलाज के दौरान सोनु की मौत हो गई।
एस पी ने कहा कि घटना स्थल से चारो अभियुक्तो के अलावे कांटी लगा लकङी का फट्ठा और पत्थर को बरामद कर लिया गया।

