
जमशेदपुर।


झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले दल के चुनाव के लिए आज सूचना भवन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आज की प्रतियोगिता में कुल 4 दल ने हिस्सा लिया। जिनमें तीन दल नाटक और एक दल द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। आज जिन नाटकों का प्रदर्शन किया गया उनमें तीन कौड़ी, कलंकी और नीली झील नाटक शामिल हैं।इनकी प्रस्तुति ताल, पथ और शिव लाल सागर ग्रुप द्वारा किया गया।
जो संस्था आज किन्हीं कारणों से प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके उनके लिए 10 नवंबर को फिर प्रतियोगिता का आयोजन जनसंपर्क कार्यालय सभाकक्ष, सूचना भवन में किया जाएगा। आज की प्रतियोगिता में रंजना मिश्रा, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति द्वारा निर्णय लिए गए।
ज्ञात हो कि स्थापना दिवस हेतु राज्य स्तर पर भेजे जाने वाले दल में नाटक और नृत्य के चयनित दलों को सभी जिलों से 12 नवंबर तक भेजा जाना है।

