
जमशेदपुर।


सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आरगनाईजेशन के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता पखवाडा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया। इस पखवाड़ा मे शहर के कोने कोने में जागरूकता अभियान चलाया गया।समापन के दौरान पुराना कोर्ट परिसर से पद यात्रा निकाला गया। जो शहर के जेल चौक ,एम जी एम अस्पताल होते हुए मानगो बस स्टैंड मे समाप्त हो गई। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सुरज कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के आन्दोलन को घर घर तक पहुंचाने का जो सपना सरकार ने उठायी है उसे जन मानस को समझना होगा सबसे बडी उपलब्धि है कि जमशेदपुर खुले शौच से मुक्त हो चुका है। गांधी के 150 वीं जयन्ती पर स्वच्चछ भारत को जो तोहफा देने की योजना जो सरकार कर रही है उस लक्ष्य को पाने में आम जन मानस को भी विचार और सहयोग करने की अवश्यकता हैं| भारत की स्वच्छता मिशन को घर घर तक पहुंचाना है इस समारोह में धालभूम अनुमणडलाधिकारी प्रभात कुमार ने भी अपने विचार रखे इस समापन समारोह के स्वागत भाषण सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आरगनाईजेशन के सलाहकार जगत किशोर झा ने किया। मंच संचालन दिलीप चौधरी ने किया धन्यवाद ज्ञापन संजय झा ने किया । इस समारोह में उप विकास आयुक्त ने जन मानस को स्वच्छता शपथ पत्र लिखकर शपथ दिलाई गई। जिसमें मुख्य उद्येशय हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सफ्ताह दो घंटे श्रम दान करके स्वच्च छता के इस संकल्प को चरि तार्थ करुगा ।मै न गंदगी करूँगा और न किसी को करने दूंगा इन सब नारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक शपथपत्र लिखकर पढाया गया हैं इस समापन समारोह को सफल बनाने में संजय झा ,रजनीश कुमार ,दिलीप चौधरी ,अंजनी सिंह ,महेश पाठक , संतोष शर्मा आदि अन्य लोग लगे। थे।

