जमशेदपुर।

सुकमा में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्वांजलि देते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार शाम साकची गोलचक्कर पर कैंडल मार्च निकाली। मार्च आई अस्पताल से होते हुए गोलचक्कर में पहुँच संवेदना सभा मे तब्दील हो गयी । इस दौरान सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा जनों के अलावे स्थानीय लोगों ने भी भावपूर्ण श्रद्दांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अगुआई भाजपा महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष नीरू सिंह ने की। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि ये मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना है। जवानों पर भोजन के दौरान हमला पाश्विक कृत्य है, जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि हमें भरोसा है कि केंद्र सरकार इस मामले की प्रतिक्रिया स्वरूप कड़ी कार्यवाई करेगी। इस दौरान महिला मोर्चा की
मुख्य रूप से रेनू शर्मा,मीणा देवी,राम दुलारी देवी,सोनिया साहू,सीमा जायसवाल,सीमा दास,लक्की सिंह,पुष्पा निषाद,सरस्वती साहू,पार्बती देवी,मीरा शर्मा,शोभा श्रीवास्तव, प्रीति पांडा समेत अन्य मौजूद रहें।