
जमशेदपुर।
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के सामने स्थित नेपाल नामक व्यक्ति के घर में संचालित हो रहे जुआ अड्डा पर सोमवार को पुलिस ने गोपनीय सूचना पर छापामारी की। इस दौरान कई भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों में फूलचंद्र, पप्पू पांडेय, शिबू साव, देवेंद्र प्रसाद केसरी और जिताई दत्ता शामिल हैं। छापामारी का नेतृत्व मुख्यालय दो के डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने किया। आरोपियों के पास से 13 हजार 260 रुपये और तीन मोबाइल जब्त किए गए। छापामारी दल में साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रभात कुमार और मानगो ट्रैफिक प्रभारी शामिल हुए।

