
विशेष पदाधकारी ने चैम्बर के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
जमशेदपुर।
शनिवार को बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने चैम्बर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान में उनकी ओर से वांछित सहयोग के बारे में बताया। विस्तृत वार्ता के उपरांत तय हुआ कि जेएनएसी द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालयों में से कुछ के संचालन एवं रख-रखाव में आने वाले वित्तीय बोझ का जिम्मा चैम्बर के सदस्य उठाएंगे , यद्यपि इसके एवज में जमशेदपुर अक्षेस की ओर से उन्हें उक्त भवन की दीवारों पर विज्ञापन के अधिकार मिलेंगे। मौके पर अशोक भालोटिया, सुरेश संथालिया, मानव केडिया, विजय आनंद मूनका, दिनेश चौधरी आदि मौजूद थे।

